
Table of Contents
उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। हाल ही में शासन और गन्ना आयुक्त कार्यालय द्वारा नया Ganna Sarve Adesh जारी किया गया है। इसके साथ ही आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए यूपी गन्ना सर्वेक्षण (UP Sugarcane Survey) की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
Ganna Survey Calender: जानें सर्वे की महत्वपूर्ण तारीखें
सरकार द्वारा जारी नए Ganna Survey Calender के अनुसार, 1 मई से 30 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में गन्ने का सर्वे करने का लक्ष्य तय किया गया है।
इस साल सर्वे की जमीनी प्रक्रिया तो वही रहेगी, लेकिन शासन ने घोषणा-पत्र को लेकर एक बेहद कड़ा नियम लागू कर दिया है, जिसे हर किसान को समझना जरूरी है।
Ganna Survey Online: ‘किसान रजिस्ट्री’ से होगा घोषणा-पत्र का मिलान
गन्ना विभाग के पोर्टल पर Ganna Survey Online के जरिए घोषणा-पत्र भरने की व्यवस्था 2020-21 से ही लागू है। लेकिन इस बार असली सख्ती यह है कि आपके गन्ना घोषणा-पत्र के डेटा का मिलान सीधे आपकी ‘किसान रजिस्ट्री’ (Digital Kisan ID) से किया जाएगा।
अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी और किसान आईडी के रकबे (जमीन) में अंतर मिलता है, तो आगामी पेराई सत्र के लिए आपका सट्टा (Satta) रोका जा सकता है। इससे आपको चीनी मिलों में गन्ना बेचने में भारी परेशानी होगी।
30 अप्रैल तक विशेष अभियान (Special Drive)
ध्यान दें, इस यूपी गन्ना सर्वेक्षण का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए यूपी सरकार ने 30 अप्रैल 2026 तक किसान रजिस्ट्री पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 6 अप्रैल से हर ग्राम पंचायत में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।
1 मई 2026 से कृषि विभाग के पोर्टल को पूरी तरह अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेचने के लिए यह आईडी अनिवार्य हो सकती है।
मंडी जाने वाले किसानों के लिए जरूरी अपडेट: इसी बीच अगर आप अपनी रबी की फसल बेचने जा रहे हैं, तो UP Gehu Khareed Biometric Niyam 2026: पर्ची कैलेंडर खत्म, 1 गलती और क्रय केंद्र से वापस लौटेगा किसान! जरूर पढ़ें।
पोर्टल खुला रहेगा, लेकिन देरी से बचें
अगर आप अप्रैल तक अपनी आईडी नहीं बनवा पाते हैं, तो पोर्टल बंद नहीं होगा। आप इसे बाद में जनसेवा केंद्र (CSC) या लेखपाल के जरिए बनवा सकते हैं।
हालांकि, जानकारों की सलाह है कि आप इसे समय पर बनवा लें। ऐसा न करने पर जून में खाद-बीज की सब्सिडी मिलने में या [सावधान! बिना ‘किसान आईडी’ के नहीं मिलेगी DAP खाद, यूपी में लागू हुआ नया नियम] के तहत खाद केंद्रों पर तकनीकी दिक्कत आ सकती है।
1 मई से शुरू होगा यूपी गन्ना सर्वेक्षण
1 मई से शुरू होने वाले यूपी गन्ना सर्वेक्षण में जीपीएस (GPS) आधारित हैंडहेल्ड मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
गन्ना विभाग और चीनी मिलों की संयुक्त टीम गाँव-गाँव जाकर खेतों की नपाई करेगी। जिस गाँव में सर्वे होना है, वहां के किसानों के मोबाइल पर 3 दिन पहले ही SMS भेजकर सूचना दे दी जाएगी।
यूपी गन्ना सर्वेक्षण के दौरान किसान का खेत पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। घर से निकलने से पहले अचानक होने वाली बारिश से बचने के लिए [गेहूं किसानों के लिए चेतावनी! अगले 48 घंटे का बिजनौर मौसम अलर्ट] एक बार जरूर चेक कर लें।
Ganna Sarve Kaise Dekhe: यहाँ चेक करें अपनी पूरी डिटेल
यूपी गन्ना सर्वेक्षण और नपाई पूरी होने के बाद किसानों का सबसे बड़ा सवाल होता है कि हम अपना Ganna Sarve Kaise Dekhe?

गन्ना विभाग की सलाह: “किसानों को कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं है। अपनी पर्ची, सट्टा और सर्वे का मिलान देखने के लिए आप सीधे उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक CANE UP पोर्टल (enquiry.caneup.in) पर विजिट कर सकते हैं”
किसानों की खेती और बाजार को सिर्फ नियम ही नहीं बल्कि हाईवे और सड़कें भी प्रभावित कर रही हैं। हाल ही में भूमि अधिग्रहण को लेकर [गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर: नया बवाल! छिनेगी ज़मीन, सड़क पर उतरे किसान] का मामला भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जरूरी सवाल-जवाब (FAQs)
Q1. यूपी गन्ना सर्वेक्षण कब से शुरू हो रहा है?
Ans: यह सर्वे 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक पूरे उत्तर प्रदेश में चलेगा।
Q2. क्या Ganna Survey Online घोषणा-पत्र भरना अनिवार्य है?
Ans: जी हाँ, सभी गन्ना किसानों के लिए यह अनिवार्य है। इस साल इसका मिलान किसान रजिस्ट्री से किया जाएगा।
Q3. किसान रजिस्ट्री (Digital ID) बनवाने की आखिरी तारीख क्या है?
Ans: वैसे यह एक निरंतर प्रक्रिया है, लेकिन बिना रुकावट लाभ पाने के लिए सरकार ने 30 अप्रैल 2026 तक का लक्ष्य रखा है।
Q4. क्या सर्वे के दौरान किसान का खेत पर होना जरूरी है?
Ans: बिल्कुल। सर्वे के दौरान अपनी मौजूदगी जरूर दर्ज कराएं ताकि जीपीएस नाप में रकबे की कोई गड़बड़ी न हो।
Q5. यूपी गन्ना सर्वेक्षण की टीम आने का पता कैसे चलेगा?
Ans: आपके गाँव में सर्वे टीम के पहुंचने से ठीक 3 दिन पहले आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक अलर्ट SMS भेज दिया जाएगा।
Author Box

Anwar Hashmi Chief Editor, sansani.in अनवर हाशमी एक अनुभवी पत्रकार और ‘sansani.in’ तथा ‘cibilized.in’ के चीफ एडिटर हैं। उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरों, कृषि नीतियों और वित्तीय जागरूकता के मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। वे किसानों और आम जनता तक 100% सटीक और तथ्य-परक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Contact: anwar@sansani.in



