बिजनौर में तेज रफ्तार का कहर: लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत; कार काटकर निकाला गया चालक का शव

स्योहारा/बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव श्यामाबाद के पास बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे एक तेज रफ्तार कार जोरदार टक्कर के साथ जा घुसी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंस गया।

कार की बॉडी काटकर निकाला गया शव हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कार के अंदर फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गाड़ी का लोहा इतना पिचक चुका था कि स्थानीय लोगों और पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार की बॉडी को काटकर चालक को बाहर निकालना पड़ा, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। मृतक चालक की पहचान इसराईल (20 वर्ष) पुत्र इरशाद, निवासी ग्राम सदाफल (थाना स्योहारा) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़िए:

सदाफल गांव के 4 युवक गंभीर रूप से घायल इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान सदाफल गांव के ही रहने वाले लतीफ अहमद (29), समीर (16), शाहनूर (21) और आदिल (22) के रूप में हुई है। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव के युवा की दर्दनाक मौत से परिवार और पूरे सदाफल गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Source : Jagran



इस ख़बर को शेयर करें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🚨 यूपी की हर अलर्ट और सनसनीखेज खबर सीधा अपने फोन पर पाएं!

WhatsApp जॉइन करें Telegram जॉइन करें
Scroll to Top
99% Fail: UP Police and Railway GK Quiz Challenge 🚨 गन्ने से दोगुनी कमाई! बिजनौर के इन 3 किसानों का खुला सीक्रेट यूपी विद्युत-मापी (स्मार्ट मीटर) 3 नए नियम 2026: कट सकती है बिजली! तेज़ ‘विद्युत-मापी’ Smart Meter से बढ़ा बिल? ऐसे करें मीटर चेक! मकान सर्वे 2026 अलर्ट: घर आ रही सर्वे टीम, 1 गलती और राशन कार्ड रद्द! मकान सर्वे 2026 अलर्ट: 1 गलती और सारी सरकारी सुविधाएं बंद!