द्वारका एक्सप्रेसवे पर रूह कंपाने वाला हादसा: ई-रिक्शा में लदा सरिया विंडशील्ड तोड़कर कैब ड्राइवर के सीने के आर-पार, दर्दनाक मौत

गुरुग्राम-दिल्ली द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की रूह कपा दी। दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कैब (Hyundai Aura), ओवरटेक लेन में चल रहे लोहे के सरियों से लदे एक लोडिंग ई-रिक्शा से पीछे से भिड़ गई।

Read This Also:

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में बाहर की तरफ लटके हुए लोहे के मोटे सरिए कैब की विंडशील्ड को चीरते हुए सीधे ड्राइवर के सीने के आर-पार हो गए। इस भीषण दुर्घटना में कैब चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सप्रेसवे पर जानलेवा लापरवाही यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के साथ-साथ सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा मानक के सरिया ढोने वाले वाहनों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। लोडिंग ई-रिक्शा में सरिए इस तरह बाहर निकले हुए थे कि वो किसी काल से कम नहीं थे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: Ajtak



Anwar Hashmi Avatar

✍️ – अनवर हाशमी, चीफ एडिटर
सटीक, निडर और बेबाक पत्रकारिता! अनवर हाशमी हर बड़ी खबर और सिस्टम से जुड़े मुद्दों की असली सच्चाई बिना किसी मिलावट के सीधे जनता के सामने लाते हैं। ईमेल: anwar@sansani.in


इस ख़बर को शेयर करें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🚨 यूपी की हर अलर्ट और सनसनीखेज खबर सीधा अपने फोन पर पाएं!

WhatsApp जॉइन करें Telegram जॉइन करें
Scroll to Top
99% Fail: UP Police and Railway GK Quiz Challenge 🚨 गन्ने से दोगुनी कमाई! बिजनौर के इन 3 किसानों का खुला सीक्रेट यूपी विद्युत-मापी (स्मार्ट मीटर) 3 नए नियम 2026: कट सकती है बिजली! तेज़ ‘विद्युत-मापी’ Smart Meter से बढ़ा बिल? ऐसे करें मीटर चेक! मकान सर्वे 2026 अलर्ट: घर आ रही सर्वे टीम, 1 गलती और राशन कार्ड रद्द! मकान सर्वे 2026 अलर्ट: 1 गलती और सारी सरकारी सुविधाएं बंद!