
गुरुग्राम-दिल्ली द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की रूह कपा दी। दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कैब (Hyundai Aura), ओवरटेक लेन में चल रहे लोहे के सरियों से लदे एक लोडिंग ई-रिक्शा से पीछे से भिड़ गई।
Read This Also:
- FIFA World Cup 2026: 18 साल के Lamine Yamal ने रचा इतिहास! सिर्फ 10 मिनट में उड़ा दी सऊदी अरब की धज्जियां, मेसी-रोनाल्डो का रिकॉर्ड खतरे में?
- बिजनौर ब्रेकिंग न्यूज़: ‘खूनी’ बर्थडे पार्टी! दोस्त ने बहाने से घर बुलाया, फिर कनपटी से सटाकर उतार दिया मौत के घाट
- ब्रेकिंग न्यूज़: चुनाव खत्म, जेब कटना शुरू! 5 राज्यों के चुनाव के बाद जनता को पेट्रोल-डीजल पर ₹3 का खौफनाक ‘रिटर्न गिफ्ट’
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में बाहर की तरफ लटके हुए लोहे के मोटे सरिए कैब की विंडशील्ड को चीरते हुए सीधे ड्राइवर के सीने के आर-पार हो गए। इस भीषण दुर्घटना में कैब चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक्सप्रेसवे पर जानलेवा लापरवाही यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के साथ-साथ सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा मानक के सरिया ढोने वाले वाहनों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। लोडिंग ई-रिक्शा में सरिए इस तरह बाहर निकले हुए थे कि वो किसी काल से कम नहीं थे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
News Source: Ajtak
✍️ – अनवर हाशमी, चीफ एडिटर
सटीक, निडर और बेबाक पत्रकारिता! अनवर हाशमी हर बड़ी खबर और सिस्टम से जुड़े मुद्दों की असली सच्चाई बिना किसी मिलावट के सीधे जनता के सामने लाते हैं। ईमेल: anwar@sansani.in
-
अगस्त 2026 में बॉक्स ऑफिस पर महायुद्ध: सिनेमाघरों में रिलीज होंगी एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर 12 दमदार फिल्में!

सिनेमा प्रेमियों के लिए अगस्त 2026 का महीना किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होने वाला है। जुलाई के शानदार सफर के बाद, अगस्त में एंटरटेनमेंट का तापमान कई गुना बढ़ने जा रहा है। इस महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, एक या दो नहीं बल्कि पूरी 12 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने…
-
4,200 करोड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 12 दिन में ही धंसा, पहली ही बारिश में खुली निर्माण की पोल!

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में भारी गाजे-बाजे के साथ शुरू हुए लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। 4,200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बने इस ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मात्र 12 दिनों के भीतर ही पहली बारिश में सड़क का एक बड़ा हिस्सा…
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की बैठक संपन्न, संजीव जोशी बने नूरपुर के नए नगर अध्यक्ष

नूरपुर (बिजनौर): नूरपुर में व्यापारियों के प्रमुख संगठन ‘उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड)’ की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से…
लेखक और रिपोर्टर के बारे में (Author Profile)
अनवर हाशमी (Chief Editor & Reporter)
यह एक्सक्लूसिव और सनसनीखेज़ ग्राउंड रिपोर्ट सीधे बिजनौर से अनवर हाशमी द्वारा कवर और लिखी गई है। अनवर हाशमी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार, रणनीतिकार और जाने-माने ‘चीफ एडिटर’ हैं, जिन्हें ज़मीनी पत्रकारिता और इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग का गहरा अनुभव है।
लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, क्राइम और जनहित की अहम खबरों को बेबाकी से उठाने वाले अनवर हाशमी मुख्य रूप से तीन प्रमुख न्यूज़ पोर्टल्स— Sansani.in , cibilized.in और Aavaz.in के लिए कंटेंट का नेतृत्व करते हैं। डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में सटीक तथ्य, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और आसान भाषा में जनता तक सच पहुँचाना ही उनकी पत्रकारिता का मुख्य विज़न है।
