
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आंखों की जांच और चश्मा बनाने के नाम पर लोगों की सेहत से बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। सूबे के तमाम चश्माघरों (ऑप्टिकल शॉप्स) में न तो क्वालिफाइड ऑप्टोमेट्रिस्ट हैं और न ही इनका कोई आधिकारिक रजिस्ट्रेशन है। आलम यह है कि जिसे कोई रोजगार नहीं मिला, वह चश्माघर खोलकर ‘आंखों का डॉक्टर’ बना बैठा है। चंद रुपयों के लालच में ये फर्जी जांचकर्ता बिल्कुल ठीक विजन वाले मरीजों को भी जबरन नंबर वाला चश्मा थमा रहे हैं। जितनी अलग-अलग दुकानों पर जांच कराइए, रिपोर्ट उतनी ही अलग मिलती है।
लखनऊ की पड़ताल में सामने आया चौंकाने वाला सच राजधानी लखनऊ के चश्माघरों की जमीनी हकीकत जानने के लिए जब पड़ताल की गई, तो बेहद हैरान करने वाले मामले सामने आए:
- केस-1 (कैसरबाग चौराहा): एक चश्माघर में प्रवेश करते ही काउंटर पर मौजूद व्यक्ति ने सस्ते चश्मे का वादा किया। जब मशीन पर जांच कर रहे युवक से ऑप्टोमेट्री की पढ़ाई और डिग्री के बारे में पूछा गया, तो वह चुपचाप वहां से खिसक लिया। बाद में एक अन्य युवक ने खुद को निजी कॉलेज का डिप्लोमाधारी बताते हुए जांच की और दाहिनी आंख में सिलेंडर माइनस 0.50 और बाईं आंख में 0.25 नंबर बता दिया।
- केस-2 (पत्रकारपुरम): एक दुकान पर आंख की जांच कराने के बाद जब चश्मा बनवाने से मना किया गया, तो व्यक्ति ने तुरंत 100 रुपये की जांच फीस की रसीद थमा दी। जब उससे डिग्री के बारे में सवाल किया गया, तो उसने हेकड़ी दिखाते हुए कहा, “मेरे पास 25 साल का अनुभव है, डिग्री वाले मेरे सामने फेल हैं।” इस व्यक्ति ने जांच के बाद दाहिनी आंख का सिलेंडर सीधे 1.00 बता दिया!
ये भी पढ़ें:
- बिजनौर में तेज रफ्तार का कहर: शेरकोट में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, चार युवक घायल; दो की हालत नाजुक
- ‘मुर्दा’ बनकर 27 साल से काट रहा था मौज… बकरीद की दावत ने खोला राज़, दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
- ‘मार डालूंगी…’ दोनों हाथों में चाकू और चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं हेडमास्टर, दहशत में मासूम बच्चे; बीएसए ने किया सस्पेंड
गलत नंबर का चश्मा लगाने से रेटिना पर खतरा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नयानी अमरीन चेतावनी देती हैं कि यदि आपको चश्मे की जरूरत नहीं है और फिर भी आप नंबर वाला चश्मा पहन रहे हैं, तो इससे आंखों की फोकसिंग मसल्स पर भारी दबाव पड़ता है। हाई पावर के गलत चश्मे से सीधे रेटिना पर असर पड़ता है और आंखों की प्राकृतिक देखने की क्षमता धीरे-धीरे घट जाती है। इसलिए जब तक कोई योग्य डॉक्टर न कहे, नंबर वाला चश्मा कभी नहीं पहनना चाहिए।
ओपीडी में 15 से 25 फीसदी मरीज गलत चश्मे के शिकार यूपी ऑप्टोमेट्री सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश का कहना है कि किसी भी चश्माघर में जाने से पहले यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि वहां जांच करने वाला व्यक्ति एक क्वालिफाइड ‘ऑप्टोमेट्रिस्ट’ ही हो। उन्होंने चौंकाने वाला आंकड़ा देते हुए बताया कि अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों में से करीब 15 से 25 प्रतिशत मरीज ऐसे मिलते हैं, जो कई सालों से गलत नंबर का चश्मा पहन रहे होते हैं, जिससे उनकी आंखें गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।
Source: Amar Ujala
ये भी पढ़ें
-
अगस्त 2026 में बॉक्स ऑफिस पर महायुद्ध: सिनेमाघरों में रिलीज होंगी एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर 12 दमदार फिल्में!

सिनेमा प्रेमियों के लिए अगस्त 2026 का महीना किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होने वाला है। जुलाई के शानदार सफर के बाद, अगस्त में एंटरटेनमेंट का तापमान कई गुना बढ़ने जा रहा है। इस महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, एक या दो नहीं बल्कि पूरी 12 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने…
-
4,200 करोड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 12 दिन में ही धंसा, पहली ही बारिश में खुली निर्माण की पोल!

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में भारी गाजे-बाजे के साथ शुरू हुए लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। 4,200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बने इस ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मात्र 12 दिनों के भीतर ही पहली बारिश में सड़क का एक बड़ा हिस्सा…
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की बैठक संपन्न, संजीव जोशी बने नूरपुर के नए नगर अध्यक्ष

नूरपुर (बिजनौर): नूरपुर में व्यापारियों के प्रमुख संगठन ‘उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड)’ की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से…
