
शेरकोट/बिजनौर: बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम नयागांव-नंदगांव के रास्ते पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही शेरकोट थाने की पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।
दो युवकों को हायर सेंटर किया गया रेफर सीएचसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति का जायजा लिया। इनमें से विशाल और सोनू नाम के दो युवकों की हालत बेहद चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, दो अन्य घायलों—देव और विनीत—का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
Read This Also:
- ‘मुर्दा’ बनकर 27 साल से काट रहा था मौज… बकरीद की दावत ने खोला राज़, दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
- ‘मार डालूंगी…’ दोनों हाथों में चाकू और चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं हेडमास्टर, दहशत में मासूम बच्चे; बीएसए ने किया सस्पेंड
- द्वारका एक्सप्रेसवे पर रूह कंपाने वाला हादसा: ई-रिक्शा में लदा सरिया विंडशील्ड तोड़कर कैब ड्राइवर के सीने के आर-पार, दर्दनाक मौत
कैसे हुआ यह हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नाथाडोई निवासी विशाल (पुत्र ओमप्रकाश) अपने साथी देव (पुत्र संजय) के साथ एक बाइक पर सवार होकर शेरकोट से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने की ओर से ग्राम टांडा साहुवाला (थाना बढ़ापुर) निवासी सोनू (पुत्र मुन्ने) और विनीत (पुत्र विक्रम) दूसरी बाइक से नाथाडोई की तरफ आ रहे थे। नयागांव-नंदगांव मार्ग पर दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है, जिसके बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
Source: Bhaskar
-
अगस्त 2026 में बॉक्स ऑफिस पर महायुद्ध: सिनेमाघरों में रिलीज होंगी एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर 12 दमदार फिल्में!

सिनेमा प्रेमियों के लिए अगस्त 2026 का महीना किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होने वाला है। जुलाई के शानदार सफर के बाद, अगस्त में एंटरटेनमेंट का तापमान कई गुना बढ़ने जा रहा है। इस महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, एक या दो नहीं बल्कि पूरी 12 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने…
-
4,200 करोड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 12 दिन में ही धंसा, पहली ही बारिश में खुली निर्माण की पोल!

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में भारी गाजे-बाजे के साथ शुरू हुए लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। 4,200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बने इस ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मात्र 12 दिनों के भीतर ही पहली बारिश में सड़क का एक बड़ा हिस्सा…
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की बैठक संपन्न, संजीव जोशी बने नूरपुर के नए नगर अध्यक्ष

नूरपुर (बिजनौर): नूरपुर में व्यापारियों के प्रमुख संगठन ‘उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड)’ की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से…
